बलिया, मई 4 -- बलिया, संवाददाता। वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत रविवार को शहर के अग्रवाल धर्मशाला में अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वक्फ संसोधन विधेयक के बारें में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम को बातौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक कमजोर वर्ग एवं मुस्लिम महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रुप से मजबूत करने में सहायक साबित होगा। कहा कि वक्फ बोर्ड तथा उसके द्वारा नियंत्रित सम्पत्ति इस्लामिक जीवन के महत्वपूर्ण अंग हैं। मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक विरासत एवं व्यक्तिगत संपत्तियों के अधिकारों की सुरक्षा करेगा। इससे मुस्लिम महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अपने-अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.