बिजनौर, अप्रैल 5 -- प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि कुछ लोग वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक के प्रति दुष्प्रचार कर लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। आप लोगों को उन लोगों की बातों में नहीं आना। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह हमेशा किसान, दलित मजदूर, गरीबों के लिए कार्य करते रहे। हम सब की जिम्मेदारी है कि हम चौधरी जयंत सिंह को आगे बढ़ाने का कार्य करें। कैबिनेट मंत्री शुक्रवार को चांदपुर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित रालोद की नव गठित कार्यकारिणी की प्रथम मासिक बैठक व कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत भी किया। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसी भी गठबंधन में रहे, उनके दिमाग में किसान, दलित, पिछड़े और गरीब लोग ही रहे। इस प्रकार चौधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.