रुडकी, जून 28 -- वक्फ बोर्ड की जमीन से फसल काटने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के कनिष्ठ लिपिक अलीम खान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सिकरोड़ा गांव में वक्फ बोर्ड की कुछ भूमि कृषि योग्य है। आरोप है कि कुछ ग्रामीणों ने वक्फ बोर्ड की भूमि पर खड़ी फसल को काट लिया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नाम अमील, गुड्डू , गन्नी, शकील और शहीद निवासीगंज सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। भगवानपुर थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.