हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अप्रैल 5 -- वक्फ संशोधन बिल पर जेडीयू के समर्थन देने के बाद से पार्टी में इस्तीफों का दौर जारी है। पहले कासिम अंसार समेत आधा दर्जन मुस्लिम नेताओं ने इस्तीफा दिया। अब औरंगाबाद जिला जदयू के मुस्लिम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा सौंप दिया। इसको लेकर जिला मुख्यालय में एक निजी हॉल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जदयू के जिला उपाध्यक्ष जहीर अहसन आजाद, महासचिव अतहर हुसैन उर्फ मंटू, 20 सूत्री सदस्य मो. इलियास खान, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो. फारूक अंसारी, पूर्व वार्ड पार्षद सईद अनवर हुसैन ने अपना इस्तीफा दिया है। इसके अलावा वार्ड पार्षद खुर्शीद अहमद, फखरे आलम, जदयू नेता मुजफ्फर इमाम कुरैशी सहित अन्य लोगों ने भी जदयू की प्राथमिक सदस्यता और अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जहीर अहसन आजाद, खुर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.