अयोध्या, अप्रैल 16 -- गोसाईगंज । नगर के रामबली नेशनल इंटर कॉलेज में अपने निजी हेलीकॉप्टर से कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने वक्फ बिल को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा और कहा वक्फ बिल को लेकर जितना विपक्ष रोना रो रहा है उतना मुस्लिम नहीं रो रहा है। इस बिल को लेकर बहुत सारे मुस्लिम भाई खुश हैं यह बिल जरूरी था। पूर्व सांसद गोसाईगंज नगर में एक निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे थे ,इस दौरान लोगों ने उनका स्वागत किया। उनके हेलीकाप्टर की लैंडिंग गोसाईगंज नगर के रामबली नैशनल इंटर कॉलेज में कराई गई। जिसे देखने के लिए तमाम लोग पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.