पटना, अप्रैल 1 -- वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के लोकसभा में पेश होने से पहले बिहार में सियासी पारा गर्मा गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में इस मुद्दे पर घमासान छिड़ा हुआ है। नीतीश की पार्टी के एमएलसी गुलाम गौस ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि जेडीयू वक्फ संशोधन विधेयक के समर्थन में नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सीएम नीतीश ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया है। ऐसे में आने वाले समय में स्थिति साफ हो जाएगी। जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस बिल को वापस लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पहले भी किसानों से जुड़े कानून वापस लिए थे। उन्हें लेकर बहुत लंबा आंदोलन चला, कितने लोग मारे गए, वह नौबत दोबारा नहीं आनी चाहिए। यह भी पढ़ें- वक्फ बिल पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.