किशनगंज, जून 25 -- बिशनपुर, निज संवाददाता। वक्फ संशोधन कानून 2025 के विरोध में 29 जून को पटना में इमारतें शरिया के आह्वाहन पर सम्मेलन की सफलता को लेकर मंगलवार को कोचाधामन प्रखंड के जनता हाट में कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपस्थिति कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वक्फ संशोधन कानून एक खास जाति धर्म के लोगों के खिलाफ है,यह कानून पूरी तरह से गलत और संविधान विरोधी है, आज इस कानून का विरोध समाज के सभी जाति धर्म के लोग कर रहे हैं। सरकार इस कानून के माध्यम से वक्फ की जमीन को हड़पना चाहती है। इस दौरान वक्ताओं ने सरकार से इस कानून को रद्द करने की मांग की। वहीं पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने कार्यक्रम के माध्यम से 29 जून को पटना के गांधी मैदान में आयोजित वक्फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.