मधेपुरा, अप्रैल 18 -- वक्फ कानून के विरोध में हिंसा निंदनीय बिहारीगंज। वक्फ कानून के विरोध के दौरान पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा की भाजपा कार्यकर्ताओं ने निंदा की है। विपिन कामती, अरविन्द सिंह, मंटू यादव ने कहा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर हुआ अत्याचार काफी निंदनीय है। हिंसा प्रभावित क्षेत्र से हजारों हिंदु पलायन कर चुके हैं। पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। किशुनगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष मंटू यादव, भाजपा नेता अरविंद सिंह एवं बिहारीगंज के पूर्व मुखिया विपिन कामती आदि ने भी घटना की निंदा की। फोटो

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...