प्रमुख संवाददाता, मई 2 -- यूपी में मेरठ के मुंडाली में एक संविदाकर्मी ने बिजली गुल की तो उसकी नौकरी चली गई। वक्फ कानून के खिलाफ चल रहे बत्ती गुल अभियान को देखकर संविदाकर्मी ने भी इलाके के घरों की बिजली काट दी। ऐसा करने पर उसकी नौकरी चली गई। अजराडा बिजलीघर पर तैनात संविदाकर्मी ने बुधवार को नौ बजे के आसपास अजराडा गांव की बत्ती गुल कर दी थी। इसकी जानकारी होते ही अधिकारियों ने जांच बैठाई और संविदाकर्मी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। गौरतलब हो कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ कानून के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर बुधवार रात को 15 मिनट के लिए घरों की लाइट बंद करने की अपील की थी। अजराडा गांव के बिजलीघर पर तैनात संविदाकर्मी लाइनमैन रियाजुद्दीन ने भी इस पोस्ट को देखा। सोशल मीडिया के जरिए उसे अभियान की जानकारी मिली तो रियाजुद्दीन ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.