मधुबनी, अप्रैल 27 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। केंद्र सरकार के वक्फ बिल का विरोध शनिवार को झंझारपुर शहर में पुरजोर तरीके से की गई। कन्हौली के पास सभी लोग एकत्रित हुए। अगल-बगल की पंचायत से अधिकांश मुस्लिम समाज के लोग जमा हुए। भीड़ में युवक, बुजुर्ग बच्चे के अलावा महिलाओं की भी संख्या काफी थी। सभी लोग जोश और आक्रोश में थे। केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़कों से पैदल चलकर लंगड़ा चौक तक पहुंचे। रैली मार्च का आयोजन मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड,एमारते सरिया और दीगर मिल्ली तंजीम संगठन के अलावा कांग्रेस के लोग कर रहे थे। मार्च और प्रदर्शन के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद झा ने प्रशासन से अनुमति ली थी। जैसे ही भीड़ लंगड़ा चौक से आगे बढ़ने लगी तत्काल झंझारपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार दलबल के साथ मार्च में शामिल लोगों को लंगड़ा च...