मथुरा, दिसम्बर 11 -- यूपी वक्फ न्यायाधिकरण (वक्फ ट्रिब्यूनल) ने उम्मीद पोर्टल पर वक्फ सम्पत्तियों की इंट्री किए जाने की समय सीमा को अब छह माह तक के लिए बढ़ा दिया है। इससे पूर्व 6 दिसंबर को इंट्री की समय सीमा समाप्त हो गई। अंतिम तिथि तक जनपद की करीब 30 प्रतिशत सम्पत्ति की इंट्री हो पाई थी। समय सीमा बढ़ जाने के बाद वक्फ सम्पत्तियों से जुड़े पदाधिकारियों ने राहत की सांस ली है। केन्द्र सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय ने सभी वक्फ सम्पत्तियों को 6 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से उम्मीद पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश जारी किए थे। इस अवधि में जनपद मथुरा की कुल 947 सम्पत्तियों में से करीब 30 प्रतिशत की इंट्री उम्मीद पोर्टल पर हो पाई थी। वर्ष 1990 में 18 अगस्त तक जनपद के गजट में वक्फ की 826 सम्पत्तियां दर्ज हैं। 6 दिसंबर तक उम्मीद पोर्टल पर करीब 300 सम्पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.