बहराइच, मई 8 -- बहराइच, संवाददाता।। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मचारियों ने पीड़ित लोगों की सेवा का सामूहिक संकल्प लिया। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी बहराइच की ओर से आयोजित संगोष्ठी में चिकित्सा अधीक्षक डॉ एमएम पाण्डेय ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए ही रेड क्रॉस सोसाइटी का गठन हुआ था। रूल ऑफ लॉ सोसाइटी अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने नशे को मानव समाज के लिए घातक बताते हुए अवैध नशे के क्रय-विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रेड क्रॉस से जुड़े समस्त पदाधिकारियों से जन जागरण अभियान चलाने में प्रभावी सहभागिता का आह्वान किया। संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी एडवोकेट ने रेड क्रॉस सोसाइटी को विश्व का प्रभावी एनजीओ बताते हुए कहा कि रेड क्रॉस मानव मात्र के लिए लाभप्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.