मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- लॉ के सभी कॉलेजों में सीट नहीं भरने पर विवि प्रशासन अब कटऑफ की तैयारी कर रहा है। लॉ की प्रवेश परीक्षा के बाद सभी 18 कॉलेजों में सीटें नहीं भरी थीं। पहली मेरिट लिस्ट में सामान्य छात्रों के लिए कटऑफ 50, बीसी श्रेणी के छात्रों के लिए कटऑफ 45 और एससी-एसटी छात्रों के लिए कटऑफ 40 तय किया गया था, लेकिन इसके बाद भी सीटें नहीं भरी हैं। विवि प्रशासन अब तीनों श्रेणियों के छात्रों के लिए कटऑफ कम करने पर काम कर रहा है। हालांकि, कटऑफ कितना कम किया जायेगा, इसपर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पिछले वर्ष भी लॉ के एडमिशन में सीट भरने के लिए कटऑफ कम किया गया था। ऐसे में लॉ करने की चाहत रखने वाले छात्रों के लिए यह एक सुनहरा अवसर हो सकता है। कटऑफ कम होने की खबर से छात्रों को प्रवेश मिलने की एक नई उम्मीद मिली है। कटऑफ कितना कम किया जायेग...