लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 29 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। वकील अशोक कुमार शुक्ला पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वकील अशोक कुमार शुक्ला का कहना है कि वह अपने घर से तहसील जा रहे थे, तभी खुटार रोड पर बब्बू स्टूडियो के पास रवी गुप्ता उर्फ मोन्टी और उसका भाई विनय प्रकाश गुप्ता अपने दो अज्ञात साथियों के साथ आए। आरोप है कि उन्होंने उनको धमकी दी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान वकील गंभीर घायल हो गए थे और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। पीड़ित अशोक शुक्ला का कहना है कि आरोपियों पर पहले भी गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं और वे दबंग किस्म के लोग हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...