रिषिकेष, दिसम्बर 12 -- रेलवे रोड पर आर्य समाज की दुकान के कब्जे के विवाद में वकील से मारपीट को लेकर शुक्रवार को बार एसोसिएशन परवादून के अधिवक्ता भड़क गए। उन्होंने वकील से की गई मारपीट पर गुस्सा जाहिर करते हुए आरोपियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में वकील पर हमले को लेकर भी संबंधित पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को बार एसोसिएशन परवादून के अधिवक्ता सदस्य डोईवाला कोतवाली पहुंचे। उन्हें बीते गुरुवार को अधिवक्ता पर हमले के विरोध में कोतवाली में प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। अध्यक्ष फूल सिंह लोधी ने कहा कि वकील मनीष कुमार धीमान के साथ दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने सरेआम मारपीट की। इस दौरान पुलिसकर्मी भी मौके पर ही मौजूद थे। बावजूद वकील पर हमला हो...