अलीगढ़, दिसम्बर 9 -- खैर। कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी अधिवक्ता बंटी वर्मा पर 7 सितंबर को तीन नामजद एवं पांच अज्ञात हमलावरों द्वारा किए गए ताबड़तोड़ फायरिंग हमले के विरोध में खैर अधिवक्ताओं में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। पीड़ित अधिवक्ता ने इस संबंध में खैर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार को दि सिविल बार एसोसिएशन, दि फौजदारी एवं रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में संयुक्त बैठक कर घटना की कड़ी निंदा की। अधिवक्ताओं ने बताया कि आरोपी पक्ष लगातार समझौते के लिए दबाव बना रहा है, जिससे अधिवक्ता समाज में रोष व्याप्त है। घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने खैर प्रशासन से आरोपियों की अभिलंब गिरफ्तारी की मांग करते हुए एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। साथ ही, अधिवक्ता समुदाय ने न्यायिक कार्यों से भी पूर्ण रूप से विरत रहकर अ...