वाराणसी, जनवरी 23 -- पिंडरा (वाराणसी)। पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह ने कहाकि अधिवक्ता बार और बेंच की कड़ी होते है। उनके साथ समन्वय बनाकर ही देश और समाज को दिशा दी जा सकती है। उन्होंने वकीलों से जनता को भरोसेमंद न्याय दिलाने की अपील की। विधायक ने गुरुवार को पिंडरा तहसील बार के चुनाव में निर्वाचित हुए पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए ये बातें कही। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश बार कॉउंसिल के सदस्य हरिशंकर सिंह ने कहाकि वकील जिस सेवा और सहनशीलता के साथ वादकारियों के साथ कन्धा से कंधा मिलाकर चलते उसकी तुलना किसी भी समाजसेवा से नहीं की जा सकती है। पूर्व तहसील बार अध्यक्ष अशोक पांडेय ने मंगला चरण का पाठ किया। इसके बाद बार की तरफ से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान बार की तरफ से विधायक को मांग पत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.