फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 18 -- कायमगंज, संवाददाता तहसील में कई अनियमितताओं को लेकर रेवेन्यू बार एसोसिएशन के वकील लगातार दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। वकीलों ने चेतावनी दी कि जब तक समस्याओं का निस्तारण नहीं होता, वे न्यायिक कार्य से पूर्णतः विरत रहेंगे। तहसील परिसर में रेवेन्यू बार एसोसिएशन के वकीलों का विरोध दूसरे दिन भी जारी रहा। वकीलों ने आरोप लगाया कि तहसील में अनियमितताएं व्याप्त हैं, इसी वजह से उन्होंने कोर्ट कार्य का बहिष्कार करते हुए हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। वकीलों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं सुनी जातीं, वे किसी भी न्यायिक कार्य में हिस्सा नहीं लेंगे। इस दौरान अध्यक्ष विश्वेश्वर दयाल यादव, अवनीश गंगवार, इंद्रेश गंगवार, नाजिर ख़ान, अनोखे लाल, रामदास वर्मा सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ...