फरीदाबाद, फरवरी 20 -- फरीदाबाद,संवाददाता। सेक्टर-12 स्थित जिला अदालत में प्रैक्टिस करने वाले एक अधिवक्ता के बैंक खाते से 77 हजार 630 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता चन्द्रपाल सिंह एडवोकेट, सेक्टर-12, फरीदाबाद जिला कोर्ट में वकालत करते हैं। उनका केनरा बैंक, सेक्टर-12 शाखा में सेविंग खाता है। शिकायत में उन्होंने बताया कि 13/14 जनवरी 2026 की रात उनके बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से रकम निकाल ली गई। इस प्रकार कुल 77,630 रुपये खाते से निकाल लिए गए और खाता लगभग खाली हो गया। अधिवक्ता को घटना की जानकारी 14 जनवरी की सुबह हुई। इसके बाद उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई तथा बैंक प्रबंधन को भी सूचित किया। शिकायत...