इटावा औरैया, दिसम्बर 5 -- इटावा, संवाददाता। कथित भड़काऊ और आपत्तिजनक भाषण देने के मामले में शुक्रवार को वकीलों ने डीएम को ज्ञापन दिया। इसमें एक हिंदू संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। वकीलों ने अपने ज्ञापन में न केवल एफआईआर दर्ज करने की मांग की, बल्कि ऐसे भड़काऊ भाषणों पर स्थायी रोक लगाने की भी सिफारिश की। डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कथित भड़काऊ भाषण की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ-साथ पुलिस अन्य उपलब्ध सबूतों की गहन समीक्षा कर रही है। वकीलों का कहना है कि इस तरह के भाषण समाज में तनाव और अव्यवस्था फैलाने वाले हैं, इसलिए समय रहते कार्रवाई करना आवश्यक है। ज्ञापन में पुलिस से आरोपी के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.