प्रयागराज, मई 22 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में भाजपा नेता अविनाश दुबे के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन किया गया। इस दौरान अधिवक्ता एवं भाजपा नेता संदीप मिश्र ने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर अखिलेश यादव की अशोभनीय टिप्पणी बहुत ही निंदनीय है। अखिलेश यादव तत्काल पूरे ब्राह्मण समुदाय से माफी मांगें अन्यथा यह विरोध जन आंदोलन का स्वरूप ले लेगा और आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को इसका ख़ामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस दौरान अधिवक्ता विमल तिवारी, बाबू सलाम, पूजा मिश्रा, राम सिंह यादव, रजनीश द्विवेदी, सुंदरम त्रिपाठी, प्रशांत सिंह, अनुराग तिवारी, सुमित तिवारी, रितिस मिश्र, प्रतीक़ शुक्ल, मृदुल मिश्र,...