कानपुर, जनवरी 9 -- डेरापुर। अधिवक्ता परिषद डेरापुर का 12 जनवरी को मतदान होना है। इसके लिए अधिवक्ताओं ने शुक्रवार वसोमवारको मुकदमों की सुनवाई स्थगित करने का आग्रह किया था,लेकिन एसडीएम ने अपनी व तहसीलदार व नायब तहसीलदार की कोर्ट में सुनवाई शुरू करा दी। इससे नाराज वकीलों ने नारेबाजी के साथ हंगामा किया। इसके बाद अदालतों में सुनवाई स्थगित हो गई। इसमौके पर अधिवक्ता परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार तिवारी व गिरेंद्र सिंह गौर अनिल शुक्ला, सुधींद्र मिश्रा प्रशांत दीक्षित अशोक यादव देवेंद्र सिंह सौरभ चौबे सैयद अख्तर, राम कुमार यादव,महेंद्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...