कानपुर, फरवरी 1 -- बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री राकेश तिवारी को पूछताछ के लिए ले जाने की चर्चा शनिवार की शाम कचहरी में तेजी से फैली। इस सूचना पर बड़ी संख्या में वकील नवाबगंज थाने पहुंचे। पदाधिकारियों के पहुंचने पर वकीलों ने नारेबाजी शुरू कर दी। राकेश तिवारी को छोड़ने की मांग पर अड़े वकीलों ने थाना घेर लिया जिस पर 10 थानों का फोर्स और पीएसी तैनात की गई। देर रात तक नवाबगंज थाना छावनी बना था। पुलिस अधिकारियों ने जब पूछताछ करने की बात कही तब जाकर वकीलों का हंगामा शांत हुआ हालांकि वकील थाने पर ही डटे रहे। रात 12:35 बजे तीनों को मुचलके पर छोड़े जाने के बाद वकीलों ने नारेबाजी की। उधर, राजाराम वर्मा की ओर से भी लोग थाने पहुंचे थे। दोनों पक्षों का आमना सामना होने पर टकराव की नौबत आ गई। एक पक्ष पुलिस के खिलाफ तो दूसरा पक्ष पुलिस जिंदाबाद के नारे...