कानपुर, दिसम्बर 10 -- वकीलों ने दिया धरना, एसडीएम ने की वार्ता -शुक्रवार को आम सभा की बैठक के बाद अधिवक्ता तय करेंगें आगे की रणनीति फोटो 10 एकेबी 16 परिचय-डेरापुर तहसील में धरना देते अधिवक्ता। डेरापुर,संवाददाता। तहसील परिसर में बुधवार को अधिवक्ताओं ने एसडीएम की कार्यशैली से नाराज़ होकर धरना दिया। लंबित मामलों व अन्य समस्याओं को लेकर अधिवक्ता करीक एक महीने से न्यायिक कार्य बहिष्कार पर हैं। एसडीएम अधिवक्ताओं से वार्ता करके उनकी समस्याओं को हल करने का भरोसा दिया है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे बड़ी संख्या में अधिवक्ता तहसील परिसर में एकत्र हुए और दरी बिछाकर बैठ गए। अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाज़ी की और लंबित मामलों के शीघ्र निपटाने की मांग पर अड़े रहे। इसी बीच एसडीएम सुरभि शर्मा ने वार्ता के लिए संदेश भेजा। इसके बाद अधिवक्ताओं ने उनसे मुला...