शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- तिलहर,संवाददाता। अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के संशोधन को निरस्त करने तथा अन्य मांगों को लेकर बार एसोसिएशन के नेतृत्व में वकीलों ने हड़ताल की। वकीलों ने न्याय मंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार जयप्रकाश यादव को सौंपा। शुक्रवार को अध्यक्ष नरेश चंद्र सक्सेना एवं महासचिव राजीव सिंह चौहान के नेतृत्व में वकील एकत्र हुए। अध्यक्ष नरेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 अधिवक्ताओं के हितों के खिलाफ है जिसे तुरंत वापस लिया जाए। महासचिव राजीव सिंह चौहान ने कहा कि अधिवक्ता संशोधन बिल में बार काउंसिल आफ इंडिया के तीन सदस्य केंद्र सरकार द्वारा नामित होंगे तथा कोई अधिवक्ता हड़ताल या फिर कार्य बहिष्कार नहीं कर सकेगा। उन्होंने कहा कि यह वकीलों के साथ अन्याय है इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वकीलों ने हाथों में काली पट्टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.