हाथरस, फरवरी 24 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। दि कलेक्ट्रेट बार एसोसियेशन का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बार काउसंलि के चेयरमैन व डीएम ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बार काउंसलि के चेयरमैन् शिवकिशोर गौड़ रहे। विशिष्ट अतिथित डीएम अतुल वत्स , उपभोक्ता फोरम के चेयरमैन राकेश शर्मा,एडीएम जे प्रकाश चंद, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट प्रज्ञा यादव,धर्मेन्द्र सिंह, उपभोक्ता फोरम के सदस्य श्रीप्रभाकर उपाध्याय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एल्डर कमेटी के अध्यक्ष भगवती प्रसाद पौरुष ने की। कार्यक्रम में सर्व प्रथम मॉ सम्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। डीएम ने कहा कि कहा कि बार के प्रत्येक पदाधिकारी को अपनी-अपनी भूमिका के मात्र न्याय करते हुए जो आपके पास न्...