लखनऊ, फरवरी 4 -- मोहनलालगंज। संवाददाता बीते 19 दिनों से चली आ रही वकीलों की हड़ताल एसडीएम के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। वकील काम पर वापस लौटेंगे। मोहनलालगंज तहसील के अधिवक्ता 17 जनवरी से सात सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे थे। 29 जनवरी को वकीलों की बैठक में पहुंचे एसडीएम के आश्वासन के बाद भी वकीलों ने हड़ताल समाप्त नहीं की थी, जिसके बाद एसडीएम ने बार एसोसिएशन को पत्र भेजकर उप निबंधक दफ्तर के लिए मोहनलालगंज तहसील के नजदीक डेहवा में जमीन आंवटन करने सहित अन्य मांगों पर अब तक की गई कार्रवाई से अवगत कराया जिसके बाद वकीलों ने हड़ताल समाप्त कर दी। बार एसोसिएशन के महामंत्री राम लखन यादव ने बताया कि एसडीएम के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...