लखनऊ, मार्च 18 -- वकीलों की हड़ताल के चलते निबंधन कार्यालय में मंगलवार को ताला पड़ा रहा। वकीलों ने सुबह ही निबंधन कार्यालय बंद करा दिया था। अधिकारियों ने खुलवाने का प्रयास किया तो वकीलों ने धमकाया। जिसके बाद कार्यालय नहीं खोला गया। इसकी वजह से रजिस्टी के लिए आने वाले लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। कई लोग दूसरे शहरों से सम्पत्तियों की रजिस्ट्री के लिए आए थे। आन लाइन आवेदन किया था। उन्हें आज का समय भी मिला था। लेकिन उनकी रजिस्ट्री भी नहीं हो पाई। वकीलों ने मंगलवार को हड़ताल कर दिया था। इसका असर निबंधन कार्यालय व ट्रेजरी में भी दिखाई दिया। ट्रेजरी में भी सन्नाटा पसरा हुआ था। सबसे खराब स्थिति निबंधन कार्यालय की रही। यहां सुबह अधिकारियों ने कार्यालय खुलवाया था। लेकिन बाद में वकील आ गए। उन्होंने कार्यालय बंद करा दिया। अधिकारियों को बाहर निकाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.