रामपुर, फरवरी 10 -- शाहबाद। मंगलवार को तहसील के सामने बनी बस्ती में खलबली का माहौल पैदा हो गया। दरअसल, टीम आबादी में बीच अचानक तालाब खोजने पहुंच गई। बताया गया कि अधिकतर मकान तालाब पाटकर बने होने की शिकायत मिली है। शिकायत पर किए गए एसडीएम के आदेश के बाद कई कानूनगो और लेखपालों की टीम बस्ती में पहुंची और पैमाइश की। अभी रिपोर्ट तैयार नहीं हो सकी है। एसडीएम आशुतोष कुमार ने बताया कि अधिवक्ता निधिगोपाल यादव ने इस बाबत शिकायत की थी कि तहसील परिसर के सामने तालाब था। जिसे पाटकर अवैध निर्माण कर लिए गए हैं। अधिवक्ता की शिकायत पर राजस्व निरीक्षक संजय सक्सेना की अगुवाई में छह लेखपालों की टीम गठित की गई थी। मंगलवार को टीम ने जाकर मौके पर पैमाइश की है। फिलहाल, टीम की रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कोई भी कार्रवाई की जा सकेगी। टीम में ल...