शाहजहांपुर, जनवरी 14 -- जलालाबाद तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्ताओं का न्यायिक कार्य बहिष्कार मंगलवार को बीसवें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में एकत्र होकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल पाठक के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। अधिवक्ताओं का कहना है कि लंबे समय से उनकी पत्रावलियों की समय पर सुनवाई नहीं हो रही है। लेखपालों की ओर से बार-बार आपत्तियां लगाकर फाइलें निरस्त की जा रही हैं, जिससे फरियादियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। न्यायिक कार्य ठप रहने से आम लोगों को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में घूमकर नारेबाजी की। इस मौके पर विपिन मैथिल, अमित सिंह, महामंत्री अरुण कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्त...