रिषिकेष, मार्च 4 -- ऋषिकेश के अधिवक्ता ऑनलाइन रजिस्ट्री के विरोध में उतर गए हैं। मंगलवार को एक बार फिर अधिवक्ताओं ने तहसील में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर पेपरलेस रजिस्ट्री की व्यवस्था और नियमावली पर पुनर्विचार करने की मांग की है। बार एसोसिएशन ऋषिकेश से जुड़े अधिवक्ताओं ने तहसील और रजिस्ट्रार दफ्तर में धरना प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन ऋषिकेश के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सजवाण ने कहा कि राज्य सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्री कार्य की योजना बनाने में अधिवक्ता संगठनों से पूर्व में किसी भी प्रकार की राय और सलाह नहीं ली। आरोप लगाया कि केवल अधिवक्ता समाज के हितो को दरकिनार करने के लिए उक्त योजना की नियमावली तैयार की गयी है। यद्यपि भूमि की रजिस्ट्री एक विधिक दस्तावेज है और जिसमें विधिक परामर्श अत्यन्त आवश्यक है और बिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.