बांदा, दिसम्बर 7 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा से महज तीन किलोमीटर दूर बसे ग्राम वकीलनपुरवा अंश तुर्रा के लोग एक अदद सड़क के लिए तरस रहे हैं। रेलवे ट्रैक के उस पार बसे इस गांव से संपर्क मार्ग न होने के कारण ग्रामीणों को अस्पताल, स्कूल, बाजार और सरकारी कार्यालय तक पहुंचना रोज की चुनौती बना हुआ है। रेलवे ट्रैक के पुल के नीच से हर रोज गुजरने को मजबूर हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी की अगवाई में यूनियन के पदाधिकारी सहित ग्रामीणों ने तहसील परिसर में धरना दिया। एसडीएम ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि अगर जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा। इस दौरान राजू कुशवाहा, बद्री प्रसाद, अखिलेश, गायत्री, ओमप्रकाश, शिवपति, धीरज कुमार, शिवप्यारी, रानी, लखनलाल, प्रियंका, गिरधारी, पंकज, पुष्पम, कुलदीप, रामबदन, माही, राशि कुमार, हिमांशु, आरती, ...