फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 25 -- फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अनार सिंह ने कहा कि वकालत पेशा ही नहीं बल्कि न्याय एवं सच्चाई का स्तम्भ भी होता है। उन्होंने कहा कि वकील कानून का पालन ही नहीं कराते बल्कि उन लोगों की आवाज भी बनते हैं, जिन्हें न्याय की जरूरत होती है। कुलाधिपति विश्वविद्यालय की लॉ फैकल्टी में आयोजित एलएलएम के विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में एलएलएम के 95 छात्र-छात्राओं एवं इंजीनियरिंग फैकल्टी के 15 विद्यार्थियों को कुलाधिपति ने टैबलेट वितरित किए। इस अवसर पर डीन डॉ.राजपाल सिंह ,डॉ. विनय कुमार कटियार, डॉ. अजीत कुमार, डॉ. राजीव, रामचन्द्र, अंशिका यादव, ज्योति ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर कुलपति डॉ. रंगनाथ मिश्र, कुलसचिव रणजीत सिंह, उप कुलसचिव मानवेन्द्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.