अयोध्या, फरवरी 19 -- अयोध्या संवाददाता। फैजाबाद अधिवक्ता संघ का वर्ष 2026 का बजट गुरुवार को ध्वनिमत से पारित हो गया। बजट में वादकारियों पर बोझ बढ़ाया गया है और वकालतनामा में 200 रूपये की बढ़ोत्तरी करते हुए इसको 500 रूपये कर दिया गया है। वहीं अधिवक्ता के निधन पर उसके परिवार को मिलने वाली अहेतुक अनुग्रह राशि को सात लाख रुपए किया गया है। अधिवक्ता संघ के बजट को बुधवार को चर्चा के लिए सदन में रखा गया था। संघ केअध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न इस दो दिवसीय चर्चा में गुरूवार को भी तीन घंटे तक चर्चा हुई और फिर सदन ने आठ जनवरी से 31 दिसम्बर 26 तक के इस वार्षिक बजट इसको ध्वनिमत से पारित कर दिया। संघ के महामंत्री शैलेन्द्र जायसवाल व कोषाध्यक्ष अशोक दूबे ने बताया कि वकालतनामें में 200 रूपये की बढ़ोत्तरी की गयी है,जो शुक्रवार से लागू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.