अलीगढ़, दिसम्बर 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। श्री महेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी और अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम की अंडर 14 टीमों के बीच वनडे मैच खेला गया, जिसमें अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने स्टेडियम की टीम को 112 रन से हरा दिया। अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम टीम के कप्तान कबीर जादौन ने टॉस जीतकर पहले अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 30 ओवर में 6 विकेट खोकर 314 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। जिसमें वंश यादव ने 58 गेंदों में 107 रन की पारी खेली 13 चौके और 6 छक्के जड़े। मोनू यादव ने 28 गेंदों में 53 रन बनाए। प्रिंस शर्मा ने 53 गेंदों में 51 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम की टीम 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.