जहानाबाद, फरवरी 14 -- शाहजहांपुर थाना के मकसुदपुर से पुलिस ने किया गिरफ्तार हत्या कर लूट का रूप देने की गयी थी कोशिश, घटना में कई युवक था शामिल घोसी, निज संवाददाता घोसी थाना के पुलिस पटना जिले के शाहजहांपुर थाना अंतर्गत मकसुदपुर गांव से हत्या के कथित आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। इस संदर्भ में एसडीपीओ घोसी टू संजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पटना जिले के शाहजहांपुर थाना अंतर्गत मकसूदपुर गांव से छापेमारी कर बबलू नट नामक युवक जो नालंदा जिले के इचहोस गांव का निवासी है उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि वह घोसी थाना क्षेत्र के बंसी बीघा के समीप एक युवक की हत्या के मामले में अभियुक्त था और पुलिस उसकी तलाश काफी दिनों से कर रही थी। उन्होंने बताया कि वह कई और मामलों में भी शामिल रहा है। उ...