बुलंदशहर, फरवरी 2 -- परदादा-परदादी स्कूल कि खिलाड़ी वंशिका चौहान ने राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता। परदादा परदादा के प्रधानाचार्य के के शर्मा ने बताया कि 69वीं स्कूल राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम, खुंटी (झारखंड) में किया गया। अंडर-17 बालिका वर्ग मे विद्यालय की खिलाड़ी वंशिका का चयन उत्तर प्रदेश हॉकी टीम की गोलकीपर के रूप में हुआ था। प्रतियोगिता से पूर्व प्रदेश की टीम ने 15 जनवरी 2026 से डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के बाद राष्ट्रीय चैंपियनशिप प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। गोलकीपर वंशिका चौहान ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी बेहतरीन रिफ्लेक्स, धैर्य और अनुशासित प्रदर्शन ...