नई दिल्ली, मार्च 7 -- बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के 48 वर्षीय बेटे निशांत कुमार को लेकर पिछले कुछ महीनों से सियासी अटकलों का बाजार गर्म है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों से ऐन पहले उनकी राजनीति में एंट्री हो जाए और वह जेडीयू का भविष्य बन जाएं लेकिन इस बारे में अब तक ना तो खुद नीतीश कुमार ने और ना ही उनकी पार्टी जेडीयू की तरफ से कुछ भी सार्वजनिक तौर पर कहा गया है। इससे बिहार में सियासी संभावनाओं के बादल ज्यादा ही उमड़-घुमड़ रहे हैं। बीआईटी मेसरा से कम्प्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री लेने वाले निशांत अब तक राजनीतिक बयानबाजी से बचते रहे थे लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने पिता को अगले विधानसभा चुनावों में एनडीए की तरफ से मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.