गिरडीह, फरवरी 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सोमवार को गिरिडीह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर मंथन किया। पत्रकारों से बातचीत में आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस वंशवादियों की पार्टी है, जहां परिवार और खास लोगों को प्राथमिकता दी जाती है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता भी मेहनत और निष्ठा के बल पर आगे बढ़ सकता है। वहीं नगर निगम में महापौर पद पर भाजपा के समर्थित प्रत्याशी के अलावा पार्टी के बागी उम्मीदवारों के मुद्दे पर कहा कि संगठन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है, जो भी पार्टी अनुशासन के खिलाफ जाएगा उस पर संगठन स्तर पर विचार कर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संकेत दिया कि बागियों को लेकर ...