फरीदाबाद, दिसम्बर 3 -- नूंह, संवाददाता। वंदे सरदार एकता पदयात्रा में लोगों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है और सातवें दिन यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पदयात्रा का शुभारंभ सरकारी स्कूल लुहिगां कला से हुआ और पूरे मार्ग में लोगों ने फूल बरसाकर यात्रियों का स्वागत किया। पदयात्रा का उद्देश्य मेवात में एकता, भाईचारा और सकारात्मक विकास संदेश फैलाना है। वंदे सरदार एकता पदयात्रा के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रमुख नदीम खान ने बताया कि पदयात्रा का सातवां दिन बुधवार को सुबह 10 बजे लुहिगां कला से शुरू हुआ। यात्रा को मुख्यमंत्री मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ, पूर्व डिप्टी स्पीकर आज़ाद मोहम्मद और पूर्व विधायक रहीश खान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा मल्हाका मोड़, जेतलका, चांदड़ाका, तिगांव, महू, चोपड़ा और चितौड़ा होते हुए रानियाला पहुंची, जहां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.