पूर्णिया, नवम्बर 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। वंदे मातरम राष्ट्र की सभ्यता के साथ राजनीतिक तथा सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। उक्त बातें पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने कही। वे राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पूर्णिया विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में कुलपति ने वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए एकता, बलिदान और देशभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कुलपति ने आह्वान किया। इस मौके पर पूर्णिया विश्वविद्यालय में वंदे मातरम का सामूहिक गायन भी किया गया। पूर्णिया विश्वविद्यालय के सीनेट हाल में शुक्रवार को कुलपति प्रो. डॉ. विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में वंदे मातरम के 150 वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के सामूहिक गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.