संभल, जनवरी 25 -- एनकेबीएमजी कॉलेज में उत्तर प्रदेश दिवस व वन्दे मातरम् राष्ट्रीय गीत के 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में छात्राओं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य रजत कुमार, नायब तहसीलदार, महाविद्यालय प्राचार्या प्रोफेसर अलका रानी अग्रवाल, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रीता द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। छात्रा आकृति मित्तल द्वारा गणेश वंदना से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का शुभारंभ किया गया।महाविद्यालय की छात्राओं वंशिका रस्तौगी , निधि मिश्रा , सादमा बी , काजल उपाध्याय , नेहा, मुस्कान,रितु , प्राची पांडे , आकृति मित्तल आदि ने राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् पर नृत्य ,देशभक्ति गीत , लोक गीत , लोकनृत्य आदि पर मनोहारी प्रस्तुति दी। इस दौरान...