पिथौरागढ़, नवम्बर 20 -- डीडीहाट। 7वीं वाहिनी आईटीबीपी मिर्थी में हिमवीर परिवार के सदस्यों की बैठक हुई। गुरुवार को हुई हावा की बैठक में कार्यवाहक चीफ पेट्रन सीमा देवी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीमा ने वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। कहा कि यह गीत हमारे देश की संस्कृति, त्याग, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की भावना का अद्वितीय प्रतीक है। आईटीबीपी जवानों के परिवार के सदस्यों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...