बांदा, नवम्बर 8 -- बांदा। संवाददाता कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र पर राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने स्मरण समारोह का आयोजन किया गया। केंद्र अध्यक्ष डा. श्याम सिंह, वैज्ञानिक डा. प्रज्ञा ओझा एवं डा. दीक्षा पटेल समेत केंद्र के अन्य कर्मचारी, विश्वविद्यालय के 20 छात्र-छात्राओं ने गीत का गायन किया। डा. श्याम सिंह ने संबोधित करते हुये कहा कि हमारा राष्ट्रगीत हमें उम्मीद देता है। ऐसा कोई संकल्प नहीं जिसकी सिद्धि न की जा सके। यह केवल गीत नहीं बल्कि आजाद भारत की कल्पना थी जो हमें आत्मविश्वास से भर देती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...