विकासनगर, नवम्बर 7 -- बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर शुक्रवार को शिक्षण संस्थानों और सरकारी दफ्तरों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। सभी संस्थानों में सुबह ठीक दस बजे वंदे मातरम का गायन किया गया। इसके बाद शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रगीत के इतिहास से संबंधित प्रदर्शनी आयोजित की गई। स्वतंत्रता आंदोलन में देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बने इस गीत के इतिहास और महत्व की जानकारी विद्यार्थियों को दी गई। राष्ट्र गीत वंदे मातरम की रचना के 31 अक्टूबर को डेढ़ सौ साल पूरे हो चुके हैं। केंद्र सरकार की ओर से इस उपलक्ष्य में सात नवंबर तक कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुक्रवार को पछुवादून के सभी शिक्षण संस्थानों और दफ्तरों में सुबह 10 बजे वंदे मातरम गाया जाएगा। राजकीय इंटर कॉलेज हरबर्टपुर में प्रधानाचार्य अवनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.