दुमका, नवम्बर 7 -- दुमका। भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला इकाई द्वारा शुक्रवार को शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में देश के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष गौरवकांत के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मां भारती के प्रति अटूट समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना का संदेश पूरे परिसर में गूंज उठा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड भाजपा के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद शामिल हुए। जबकि प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश मुर्मू, अनुज आर्या, कार्यक्रम प्रभारी पवन केसरी, कार्यक्रम के संयोजक धर्मेंद्र सिंह, सह संयोजक मार्शल ऋषिराज टुडू, नीतू झा विशेष रूप से मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.