किशनगंज, नवम्बर 8 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भारत माता की जयघोष के साथ आज जिला प्रशासन, किशनगंज के समाहरणालय परिसर में "वंदे मातरम" गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार पटना तथा जिला प्रशासन किशनगंज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विशाल राज, जिला पदाधिकारी, किशनगंज के द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम के आरंभ में गुब्बारे छोड़कर शांति, एकता और लोकतंत्र के सम्मान का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भारत माता के जयघोष के साथ वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। जिला पदाधिकारी विशाल राज ने अपने संबोधन में कहा कि "वंदे मातरम" केवल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.