लखीसराय, जनवरी 25 -- कजरा, एक संवाददाता। राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम" की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर सशस्त्र सीमा बल द्वारा चलाए जा रहे चरण-2 अभियान के तहत 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की "डी" कंपनी, कजरा द्वारा भव्य तिरंगा रैली एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 16वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया के निर्देश पर तथा निरीक्षक (सामान्य) पंकज कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अभियान के अंतर्गत उरैन, पोखरामा, अरमा एवं कजरा बाजार सहित कार्यक्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता के साथ तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए ग्रामीणों, युवाओं और बच्चों ने देशभक्ति नारों के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरोत्तमपुर में छात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.