देवरिया, नवम्बर 8 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर में शुक्रवार को तिरंगा झंडा फहरा कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाई गई। कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर रहा। छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं उनके अभिभावक सभी राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की धुन का एक साथ स्वर मिला रहे थे। प्रधानाचार्य वी के शुक्ल ने कहा कि वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, यह हम सभी के आत्मा की आवाज है। यह गीत हमें याद दिलाता है कि हमारी मातृभूमि ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति एवं प्रेरणा है। आज जिस जोश और अनुशासन के साथ छात्रों ने इसे प्रस्तुत किया वह सराहनीय हैं। कवि एवं शिक्षक गोपालजी त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रगीत हमें एकता, समर्पण और देशभक्ति की भावना सिखाता है। हमें गर्व होना चाहिए कि हमारे विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.