अलीगढ़, नवम्बर 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आज़ादी के आंदोलन की अखिल भारतीय आवाज़ बनने वाला वंदे मातरम्'विकसित भारत 2047 के संकल्प में भी प्रेरणा दे रहा है। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को प्राचीन अचल सरोवर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि आज हम उस अमर गीत की 150वीं जयंती मना रहे हैं, जिसने सम्पूर्ण भारत को एकता और स्वतंत्रता के सूत्र में बाँध दिया। बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत न केवल शब्दों का संयोजन है, बल्कि भारत माता की आत्मा का स्वर है। इसने स्वतंत्रता संग्राम के हर चरण में देशभक्तों को माँ भारती के लिए बलिदान का साहस दिया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.